Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

Dark News
Trending

यूपी में खून के आंसू रुलाने वाली दर्दनाक खबर, कोरोना से घर में पति और बेटे की मौत, मजबूर दिव्यांग महिला 4 दिन तक लाशों के बीच लेटी रही

newsmrl.com tragic story cover by kiran rawat

लखनऊ में अब लोग होम आइसोलेशन में भगवान भरोसे, एक पूरा परिवार मारा गया 4 दिन बाद घर से आई दुर्गंध

लखनऊ के कृष्णानगर एलडीए कालोनी में शनिवार रात कोरोना संक्रमित अरविंद गोयल (60) और उनके बेटे आशीष गोयल (25) के शव घर में पड़े मिले। पुलिस के पहुंचने पर अरविंद की पत्नी रंजना गम्भीर हालत में मिली। दिव्यांग रंजना को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। होम आइसोलेशन में रहने के दौरान पिता-पुत्र की मौत हुई है। वहीं, रंजना चार दिन से पति और बेटे के शव के साथ ही रह रहीं थीं। इसके अलावा कृष्णानगर में ही होम आइसोलेशन में विवेक शर्मा (35) की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई।

इंस्पेक्टर महेश दुबे के मुताबिक एलडीए कालोनी मकान नम्बर 215 में अरविंद गोयल का परिवार रहता था।शाम के वक्त स्थानीय लोगों ने मान से दुर्गंध आने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़ कर पुलिस मकान में दाखिल हुई। जहां अरविंद और आशीष के शव अलग-अलग कमरों में पड़े मिले। अरविंद की पत्नी रंजना भी घर में थीं। इंस्पेक्टर के मुताबिक रंजना चल नहीं सकती थीं। ऐसे हालात में वह घर में ही मौजूद थी। उनके सामने पति का शव पड़ा था। खुद रंजना भी कोरोना संक्रमित थीं। उनकी तबीयत भी काफी खराब थी। पति और बेटे की मौत का पता चलने के बाद रंजना ने मदद के लिए कई बार आवाज दी। लेकिन उनकी चीख हर बार घर के अंदर ही दब कर रह गई। पूरी जिंदगी का पहाड़ उनके आंसू भी सूख चुके थे। पुलिस ने हर तरह की मदद का भरोसा दिलाकर किसी तरह अस्पताल में भर्ती कराया।

चार दिन से नहीं दिखा था परिवार

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद से परिवार आइसोलेशन में रह रहा था। अक्सर आशीष और अरविंद ही घर से बाहर आते थे। चार दिन से वह दोनों भी किसी को नजर नहीं आए थे। पड़ोसियों के अनुसार अरविंद की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। ऐसे में आशियाना में रहने वाली अरविंद की मां हर महीने कुछ रुपये दे जाती थी। बीते काफी वक्त से वह भी नहीं आईं थीं।

कमरे में मिला संक्रमित युवक का शव

कृष्णानगर के डी-वन में विवेक शर्मा (35) रहता था। कोरोना संक्रमित होने के बाद से वह घर से बाहर नहीं निकला था। शनिवार शाम पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और विवेक का शव बरामद किया।ऐसे में नगर निगम की टीम ने विवेक के शव का अंतिम संस्कार कराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button