सलमान खान और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फैंस के लिए जहां एक तरफ राधे का ट्रेलर किसी तोहफे से कम नहीं था, वहीं ट्रेलर में सलमान को पहली बार किस करते देखना उनके लिए डबल सरप्राइज था.
सलमान खान ने पहली बार किसी फिल्म में लिप किसिंग सीन दिया है, जिसपर खूब चर्चा हो रही है. लेकिन अब किसिंग सीन की इन खबरों को झुठलाते हुए इस सीन की वही फोटो एक बार फिर वायरल हो रही है.
इस बार सलमान और दिशा की किसिंग सीन को और नजदीक से जूम कर देखा गया है. इसे जूम करने पर दिशा के मुंह पर टेप देखा जा सकता है. तस्वीर को देख ऐसा लग रहा है जैसे सलमान या तो टेप पर किस कर रहे हैं या टेप को निकालने की कोशिश कर रहे हैं.
इस बार सलमान और दिशा की किसिंग सीन को और नजदीक से जूम कर देखा गया है. इसे जूम करने पर दिशा के मुंह पर टेप देखा जा सकता है.
तस्वीर को देख ऐसा लग रहा है जैसे सलमान या तो टेप पर किस कर रहे हैं या टेप को निकालने की कोशिश कर रहे हैं. फिल्म निर्माताओं का यह आइडिया कितना सफल होता है ये फिल्म देखने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया से पता चलेगा।
जिस तरह से सीन को दर्शाया गया है, उससे तो यही लगता है कि सलमान खान और दिशा पाटनी लिप किस कर रहे हैं. लेकिन तस्वीर को जूम करने पर तस्वीर अलग ही दिख रही है.
अब, सलमान ने अपने नो-लिप किस मर्यादा को बरकरार रखा या नहीं ये ईद में फिल्म के रिलीज होने पर ही पता चलेगा.


