महाराष्ट् के ठाणे में एक पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया.
शख्स ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला किया लेकिन रास्ते से गुजर रहे लोगों की सावधानी की वजह से पीड़ित महिला की जान बच गई।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने अपनी पत्नी को मरा समझकर उसे मुंबई-नासिक नेशनल हाईवे पर फेंक दिया. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर धमानगांव खंड इलाके में नेशनल हाइवे पर एक महिला पड़ी मिली थी. उसके गले से खून बह रहा था. वहां से गुजर रहे लोगों ने महिला को देखकर वाडा पुलिस चौकी को इसकी जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये खबर मिलते ही भिवंडी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया. महिला की पहचान रुखसाना पठान के रूप में हुई है. वह पति के साथ झगड़े के बाद अपने बच्चे के साथ माता-पिता के यहां रहती है।
