सीएम योगी के साथ बैठक के बाद MS ने दी जानकारी
पूर्वांचल के एम्स कहे जाने वाले बीएचयू अस्पताल में एक-दो नहीं बल्कि 17 डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसका खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि खुद बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर एस.के माथुर ने उस वक्त किया जब वह सीएम योगी के साथ कोरोना पर हुई समीक्षा बैठक के बाद बाहर निकले थे।
इतना ही नहीं वाराणसी में बढ़ते कोरोना संक्रमण का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि सीएम योगी के आगमन के ठीक पहले बीएचयू हेलीपैड पर हुए रूटीन सुरक्षाकर्मियों की डिजाइन टेस्टिंग में एक फ्लीट का पुलिस कर्मी ड्राइवर संक्रमित पाया गया. जिसके बाद वहां ना सैनिटाइजेशन का काम हुआ, बल्कि नए ड्राइवर को ड्यूटी पर बुलाया गया।
अस्पताल में कार्यरत 17 डॉक्टर कोरोना संक्रमित अब तक सिर्फ बीएचयू अस्पताल में ही कार्यरत 17 डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और आगे भी यह संख्या बढ़ सकती है. इस बात की जानकारी खुद बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस के माथुर ने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बीएचयू के केंद्रीय कार्यालय में कोरोना पर समीक्षा बैठक के बाद बाहर निकल कर दी. उन्होंने बताया कि संक्रमित लोगों के परिजन डॉक्टर और नर्सेज से मिलने आ रहे हैं. जिससे डॉक्टर और बाकी स्टाफ भी संक्रमित हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद बीएचयू में स्वास्थ्य सेवाएं जारी हैं. सभी संक्रमित डॉक्टरों को आइसोलेट कर दिया गया है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सीएम योगी ने कल से वैक्सीन की पूरी तरह से उपलब्धता का आश्वासन दिया है. साथ में यह भी बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीटिंग के दौरान ज्यादा से ज्यादा टेस्ट करने पर जोर दिया. उसके लिए बीएचयू को अलग से फंड भी उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है. अभी तक सिर्फ एक बार ही छोटा फंड बीएचयू को राज्य सरकार की ओर से मिला है, बाकी केंद्र की ओर से मिले फंड के मुताबिक कार्य किया जा रहा है।
