Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पंडुचेरी में शुरु हुआ मतदान।

Voting started in Bengal, Assam, Tamil Nadu, Kerala and Puducherry.

पश्चिम बंगाल में आज तीसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है. वहीं चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में चुनाव कराने का फैसला किया था.

आज असम में भी वोट डाले जा रहे हैं. असम में तीसरे और अंतिम चरण के लिए 40 सीटों पर मतदान हो रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के विभिन्न चरणों के तहत 06 अप्रैल को हो रहे मतदान में लोगों से रिकार्ड संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की.

बंगाल में चुनाव के तीसरे चरण में आज 31 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. बंगाल में सुबह 7 से शाम 6.30 बजे तक वोटिंग होगी.

असम विधानसभा चुनाव में आज तीसरे और अंतिम चरण के लिए 40 सीटों पर मतदान होगा.

पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग आज होनी है जिसके लिए 324 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने मैदान में उतरे हैं.

तमिलनाडु में आज राज्य की 234 सीटों पर, केरल की 140 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों पर वोटिंग हो रही है.

केरल में विधानसभा की कुल 140 सीटें हैं और सभी पर आज एक ही चरण में मतदान होना है.

चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 9 बजे तक केरल में 3.21 फीसदी, तमिलनाडु में 0.24 फीसदी, पुडुचेरी में 0.38 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 4.88 फीसदी और असम में 0.93 फीसदी मतदान हुआ.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button