Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrlSports
Trending

कोरोना के चलते क्या बदलेगी आईपीएल की तारीख…..

newsmrl.com ipl news update by akanksha

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं।वहीं दूसरी तरफ कोरोना के बढ़ते मामलों ने पूरे देश को परेशान कर रखा है।

देश में सामने आ रहे कुल नए मामलों में आधे से ज्यादा मामले अकेले महाराष्ट्र से आए हैं। ऐसे में मुंबई में होने वाले आईपीएल के मैचों को लेकर चिंता खड़ी हो गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने सोमवार से सप्ताहांत लॉकडाउन का फैसला लिया गया है।

वहीं, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने साफ कर दिया है कि आईपीएल के तय कार्यक्रम में किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। गांगुली ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ‘लॉकडाउन से हमें कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि हमने वहां मैच का आयोजन करने के लिए राज्य सरकार से अनुमति ले ली है।

9 अप्रैल से आईपीएल सीजन 14 का आगाज चेन्नई में होगा।पहले मुकाबले में पूर्व चैंम्पियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आमने-सामने होगी। दोनों के बीच रोमाचंक मुकाबला देखने की उम्मीद की जा रही है।

आरसीबी के देवदत्त पडिक्कल, केकेआर के नीतीश राणा और दिल्ली कैपिटल्स के अक्षर पटेल संक्रमित हो गए। ऐसे आईपीएल फ्रेंचाइजी और बीसीसीआई के सामने बड़ी चुनौती है कि वो अपने खिलाड़ियों को संक्रमण से कैसे बचाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button