अत्यंत आवश्यक होने पर ही अस्पताल जाएं – डॉक्टर।
जिस प्रकार से कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है, उसे मद्देनजर रखते हुए सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में केवल अत्यंत आवश्यक वाले ही सर्जरी किए जा रहे हैं।
नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रबंधन तथा लगभग सभी निजी अस्पतालों ने भी यह तय कर लिया है कि अगले कुछ दिन तक अस्पतालों में केवल इमरजेंसी ऑपरेशन होंगे या कोरोनावायरस का ही इलाज किया जाएगा।
जिन मरीजों की सर्जरी कुछ दिनों बाद की जा सकती है उन्हें इसकी सूचना पूर्व ही दे दी जाएगी। छत्तीसगढ़ में 18 मार्च के बाद से रोजाना लगभग एक हजार से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। सभी सरकारी व निजी अस्पताल कोरोनावायरस के मरीजों से फुल हो चुके हैं। पीड़ितों को मद्देनजर रखते हुए अस्पतालों में बेड भी बढ़ाए जा रहे हैं इसके साथ नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ भी बढ़ाए जा रहे हैं।

हॉस्पिटल के स्टाफ भी लगातार संक्रमित हो रहे हैं इसलिए पूरा फोकस इमरजेंसी व कोरोना पीड़ितों पर ही है। कई प्राइवेट हॉस्पिटल बेड नहीं बढ़ा सकते लेकिन स्टाफ के संक्रमित होने पर दूसरे की ड्यूटी लगाते हैं इससे भी स्टाफ की कमी हो जाती है इसलिए सरकारी व निजी अस्पतालों में विशेष सुरक्षा बरतकर स्टाफ से ड्यूटी कराई जा रही है।
