Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

भाजपा प्रत्याशी की कार से मिली इवीएम मशीनें

newsmrl.com assam update by akanksha

असम विधानसभा चुनाव में EVM विवाद की एंट्री हो गई है।

दूसरे फेज की वोटिंग के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें चुनाव अधिकारी कार में EVM ले जाते दिख रहे हैं और ये कार भाजपा नेता की बताई जा रही है। घटना सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने 4 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और कहा कि ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं और इलेक्शन कमीशन (EC) को इन पर निर्णायक कदम उठाना चाहिए। असम में 1 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग हुई। इस दौरान 39 सीटों के लिए 74.64% मतदान हुआ। पहले फेज में यहां 72.14% वोट पड़े थे।

प्रियंका गांधी ने कहा, “जब प्राइवेट गाड़ियों में EVM मिलती हैं तो ऐसे मामलों को इकलौती घटना बताया जाता है और भूल मानकर खारिज कर दिया जाता है। वीडियो एक्सपोज करने वालों को भाजपा वाले मीडिया का इस्तेमाल कर हारा हुआ साबित करते हैं। वास्तव में ऐसी बहुत सारी घटनाएं हो रही हैं और कोई कदम नहीं उठाया जाता। EC को कदम उठाना चाहिए। सभी राष्ट्रीय दलों को EVM के इस्तेमाल पर दोबारा विचार करना चाहिए।’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कार पाथरकांडी से भाजपा प्रत्याशी कृष्णेंदू पॉल की थी। जब उनकी कार में EVM मिली तो वहां हालात तनावपूर्ण हो गए थे। इस घटना को कई स्थानीय पत्रकारों ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इन्हीं में से एक पोस्ट का हवाला देते हुए प्रियंका गांधी ने भी घटना पर सवाल उठाए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button