Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

BollywoodnewsmrlPage3
Trending

जाह्नवी कपूर के कपड़े देख भड़क गए लोग

newsmrl.com celebrity news update by nujhat

जाह्नवी कपूर उन ऐक्ट्रेसेस की फेहरिस्त में शामिल हैं, जिन्हें अपने स्टाइल और फैशन के लिए तब से जाना जाता रहा है, जब उन्होंने बीटाउन में डेब्यू तक नहीं किया था।

इंडियन से लेकर वेस्टर्न क्लोद्स तक को वह किसी फैशनिस्टा की तरह ऐस करती नजर आती हैं। अपने स्टाइल में जाह्नवी बोल्डनेस का एलिमेंट ऐड करने में भी हिचकिचाती नहीं और जिस तरह से वह इन आउटफिट्स में खुद को कैरी करती हैं, वह वाकई में कमाल का है।

हालांकि, कुछ लोग इस बात को लेकर उन्हें अपना निशाना बना लेते हैं और सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल कर देते हैं। ऐसा ही तब हुआ था, जब जाह्नवी को एक बार छोटी लेंथ के वर्कआउट शॉर्ट्स में स्पॉट किया गया था।

जाह्नवी के सामने आए जिम लुक्स की बात करें, तो उन्हें देख साफ है कि ये बाला लेगिंग्स से ज्यादा शॉर्ट्स पहनना पसंद करती है। अपनी इस चॉइस को फॉलो करते हुए उन्होंने एक बार पिंक टी-शर्ट पहनी थी, जिसके साथ वह ब्लैक कलर के स्ट्रेचेबल वर्कआउट शॉर्ट्स पहनी हुई थीं। वैसे तो इस लुक में कोई बुराई नहीं थी, लेकिन लोगों ने जिस चीज पर निशाना साधा, वह उनके शॉर्ट्स की लेंथ थी।

दरअसल, अदाकारा ने जो जिम शॉर्ट्स पहने थे, वो लेंथ में छोटे थे, जिससे हुआ ये कि उन्होंने ऊपर से जो सिंपल टी-शर्ट डाली, उसकी लेंथ ने उन्हें पूरी तरह से कवर कर लिया। इससे लुक टी-शर्ट ड्रेस जैसा दिखने लगा। सोशल मीडिया पर जब ये तस्वीरें सामने आईं, तो लोगों ने एक के बाद एक नेगेटिव कॉमेंट्स करना शुरू कर दिए। किसी ने कहा ‘इतना पैसा होने के बाद भी कपड़ों की कमी’, तो किसी ने सवाल उठाया ‘पैंट पहनना भूल गई क्या?’ कुछ ने तो जाह्नवी को ‘नीचे कुछ पहनने’ की सलाह दे डाली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button