Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

यूपी और उत्तराखंड में इस साल सेना की 10 भर्ती रैली।

newsmrl.com sena bharti raily news update by rajender simghnews u

पिछले साल कोरोना के कारण प्रभावित हुईं सेना भर्ती रैली से निराश युवकों के लिए यह वर्ष उम्मीदों भरा होगा।

सेना इस वित्तीय वर्ष में यूपी व उत्तराखंड में 10 भर्ती रैली आयोजित करेगी। जिसमें सात भर्ती रैली यूपी और तीन रैली उत्तराखंड में होंगी। इस बार महिला मिलिट्री पुलिस की भर्ती रैली की संभावित तिथि भी तय कर दी गई है।

यूपी व उत्तराखंड की महिला मिलिट्री पुलिस की भर्ती लखनऊ 12 से 20 सितंबर तक होगी। सेना भर्ती मुख्यालय ने यूपी व उत्तराखंडसहित देश के सभी 16 भर्ती जोन की साल में होने वाली भर्ती रैली की तिथि और स्थान तय कर दिया है।

सेना हर साल भर्ती दो कैलेंडर में बांटकर करती थी। छह महीने का पहला कैलेंडर एक अप्रैल से 30 सितंबर तक जबकि दूसरा कैलेंडर एक अक्टूबर से 31 मार्च तक होता था। पिछले साल कोरोना के कारण दोनो भर्ती कैलेंडर की अधिकांश रैली को स्थगित करना पड़ा। महिला मिलिट्री पुलिस की भर्ती को लेकर भी संशय बना रहा। इस बार सेना अधिक युवाओं को भर्ती रैली में शामिल होने का अवसर देने के लिए पुख्ता तैयारी कर रही है।

सैनिक जीडी, ट्रेड्समैन, एसकेटी, सैनिक क्लर्क जैसे पदों की भर्ती के लिए सभी राज्यों के जोनल मुख्यालयों को सेना मुख्यालय ने पत्र जारी कर दिया है। यूपी व उत्तराखंड मुख्यालय लखनऊ को भी 10 भर्ती रैली की तैयारियों के आदेश दिए गए हैं। हर सेना भर्ती कार्यालय अपने अधीन आने वाले 13 से 15 जिलों के अभ्यर्थियों के लिए तय स्थान पर रैली आयोजित करेगा।पुलिस व जिला प्रशासन से संपर्क कर अब संबंधित सेना भर्ती कार्यालय अपनी रैलियों को आयोजित करने की तैयारी करेंगी।

सेना भर्ती कार्यालय –

रैली स्थल -तिथि मेरठ – मुजफ्फरनगर-12 मई से 10 जून, बरेली-फतेहगढ़ -1 से 30 जून, वाराणसी -3 से 27 सितंबर, लखनऊ 12 से 20 सितंबर, (यूपी व उत्तराखंड की महिला मिलिट्री पुलिस की भर्ती) अमेठी-फैजाबाद-5 से 25 अक्टूबर, लखनऊ-कानपुर-9 से 27 नवंबर, आगरा-6 से 28 फरवरी 2022


उत्तराखंड की भर्ती रैली- लैंसडाउन-कोटद्वार-5 से 20 दिसंबर, पिथौरागढ़-पिथौरागढ़-25 अक्टूबर से 8 नवंबर, अल्मोड़ा-रानीखेत-6 से 31 जनवरी 2022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button