Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

BollywoodnewsmrlPage3
Trending

सोनू सूद की शर्टलेस तस्वीर हुई वायरल।

newsmrl.com celebrity lifestyle news update by kiran rawat

बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक की हिट फिल्मों में काम कर चुके सोनू सूद एक्टिंग के साथ अपने फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं।

सोनू अक्सर अपनी अपनी एक्सरसाइज करते हुए की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच शेयर करते हैं। इसी बीच अब सोनू ने अपनी एक और वर्कआउट की तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में सोनू अपने 6 पैक बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।

सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक शर्टलेस तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सोनू एक ट्रेडमिल पर लेट कर पोज देते दिख रहे हैं। फोटो में सभी की निगाहें एक्टर की सॉलिड बॉडी पर जा टिकी हैं। जिस अंदाज में सोनू अपनी 6 पैक बॉडी दिखा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस फैंस ने इस फोटो पर कमेंट्स की बाढ़ लगा दी है। अबतक इस फोटो को 10 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इस फोटो पर न सिर्फ फैंस बल्कि स्टार्स भी कमेंट कर उनकी फिट बॉडी की तारीफ कर रहे हैं। कोई उन्हें हॉट बता रहा है तो कोई उन्हें तापमान ना बढ़ाने की सलाह दे रहा है।

हाल ही में सोनू सूद ने ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वर्कटाउट वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में एक्टर प्लैंक एक्सरसाइज करते हुए दिखाई दिए थे।बात सिर्फ इतनी ही नहीं है कि प्लैंक एक्सरसाइज कर रहे थे, बल्कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि सोनू सूद के ऊपर एक नहीं दो शख्स भी चढ़े हुए हैं। इन दोनों के वजन के साथ सोनू को एक्सरसाइज करते देख फैंस बेहद आश्चर्य में पड़ गए थे। सोनू के ऊपर सवार दोनों लोगों का वजन करीब 154 किलोग्राम है। सोनू ने इस वीडियो को ट्वीट कर लिखा है कि ‘प्लैंक डे’। इसी के साथ ही उन्होंने अपने फैंस से आग्रह किया है। किस इसे ‘प्लीज इसे ट्राई न करें।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button