बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर ने अपनी पत्नी सुनीता कपूर को उनके बर्थडे पर नया और प्यारा गिफ्ट दिया है।
पत्नी का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए अनिल ने उन्हें एक ब्रांड न्यू मर्सिडीज कार गिफ्ट की है।अनिल के घर के बाहर पैपराजी को एक नई कार नजर आई है
यह एक गहरी काली रंग की मर्सिडीज बेंज जीएलएस है, जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपए है।
सुनीता कपूर ये गिफ्ट पाकर काफी खुश हैं
उन्होंने गिफ्ट में मिली मर्सिडीज बेंज की पूजा भी की
घर के बाहर खड़ी इस कार पर फूलों की माला चढ़ी हुई दिखाई दी।इससे पहले, अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सुनीता को बर्थडे विश किया और सुनीता के साथ वाली कई तस्वीरें शेयर कर अपनी फीलिंग्स बताई हैं।
अनिल कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा,”मेरी जिंदगी के प्यार सुनीता कपूर के लिए… थर्ड क्लास ट्रेन के बोगी की जर्नी से से लेकर लोकल बसों से रिक्शा से काली पीली टैक्सी तक, इकोनॉमी से उड़ान भरने से लेकर बिजनेस से फर्स्ट क्लास सीट तक, दक्षिण में कराइकुडी जैसे गांवों में छोटे और अजबी होटलों में रहने से लेकर लेह-लद्दाख में एक तंबू में रहने तक, हमने अपने चेहरे पर मुस्कान और दिलों में प्यार के साथ यह सब किया है. ऐसी लाखों वजहों में से ये कुछ वजह हैं, जिसकी वजह से मैं तुमसे प्यार करता हूं.”
अनिल कपूर ने आगे लिखा,”तुम मेरी मुस्कान की वजह हो और सिर्फ तुम्हारी वजह से हमारी साथ में जर्नी इतनी खुशहाल और पूरी है। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि तुम मेरी जिंदगी में मेरी सोल मेट और जीवन की पार्टनर बनकर आई. आज, हर दिन और हमेशा, हैप्पी बर्थडे। हमेशा प्यार करता हूं.”
