निजी अस्पतालों में 50 फीसदी बेड करोनो मरीजों के लिए होंगे रिजर्व
छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना के मरीजों को देखते हुये सीएम भूपेश बघेल निजी अस्पतालों में 50 फीसदी बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व करने का आदेश दिया है।
रायपुर छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने प्रदेश में बढ़ती कोरोना मरीजो की संख्या को देखते हुये बड़ा फैसला लिया है। इके लिए सरकार ने अस्पतालाों की एक सूची और बेडों की संख्या की जारी की है. अब निजी अस्पतालों में 2148 बेड कोरोना संक्रमितों के लिए रिजर्व रहेंगे।
