Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

Businessnewsmrl
Trending

25 दिन बाद दो दिन में पेट्रोल 41 पैसे और डीजल 38 प्रति लीटर सस्ते,

newsmrl.com market Update by Nujhat

इससे पहले अंतिम बार 26 फरवरी को बढ़ी थी दरें

पिछले माह की 26 तारीख तक यानी 26 फरवरी तक लगभग रोज बढ़ने वाली पेट्रोल और डीजल की दरों में तेल कंपनियोंं ने लगातार दो दिन तक कमी की है। इन दो दिनों में पेट्रोल 41 पैसे और डीजल 38 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। ऐसे में जयपुर में गुरुवार को नई दर के अनुसार पेट्रोल 97.31 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 89.60 रुपए प्रति लीटर।

चुनाव से पहले शांति और अब राहत

राजस्थान में होने वाले तीन विधानसभा उपचुनाव, पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही केंद्र सरकार ने लगातार बढ़ रही दरों को स्थिर कर दिया था। अब चुनाव नजदीक आने के साथ ही दरें कम कर दी गई हैं।

इससे पहले मंगलवार को पेट्रोल 97.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.98 रुपए प्रति लीटर था। बुधवार को पेट्रोल 19 पैसे और डीजल 16 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ। ऐसे में जयपुर के पेट्रोलपंपों पर पेट्रोल 97.53 रुपए व डीजल 89.82 रुपए प्रति लीटर बिका। इस कमी से प्रदेश की जनता को थोड़ी राहत जरूर मिली है। हालांकि दो दिन से यह चर्चा चल रही थी कि पेट्रोल और डीजल पर केंंद्र सरकार भारी गिरावट कर सकती है, बशर्ते राज्य सरकारें इन्हें जीएसटी के अंतर्गत लाने पर राजी हो जाएं। फिलहाल ऐसा नहीं होने जा रहा।

सबसे ज्यादा वैट वाले राज्य में हड़ताल की चेतावनी

देश के सभी राज्याें में पेट्रोल पर सबसे ज्यादा वैट राजस्थान में है। राजस्थान में पेट्रोल पर 36 और डीजल पर 26 प्रतिशत वैट लगाया जाता है। राज्य सरकार ने लॉकडाउन के दौरान ही पेट्रोल पर 10 और डीजल पर 8 प्रतिशत वैट लगा दिया था। अब चूंकि सरकार पर भारी दबाव था, इसलिए बढ़े वैट में से सिर्फ 2-2 प्रतिशत वैट पेट्रोल और डीजल से कम किया गया।

वैसे जितना कम किया गया, उससे ज्यादा तो पिछले दिनों तक बढ़ रही दरों से बढ़ ही गया। अब राज्य में सबसे ज्यादा वैट को घटाने की मांग के लिए राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने 10 अप्रैल को राजस्थान में पेट्रोलपंप बंद रखने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही यह भी कहा है कि एक दिन की हड़ताल से सरकार पर कोई असर नहीं होता तो 25 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button