Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

किसानों को फिर दिल्ली में घुसना होगा और बैरिकेड तोड़ने होंगे-

newsmrl.com kisaan meeting in rajasthan update by nujhat

जयपुर दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन के बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत विभिन्न प्रदेशों में घूम-घूमकर आंदोलन के लिए जनसमर्थन जुटाने का काम कर रहे हैं।

Preview in new tab

राकेश टिकैत ने मंगलवार को राजस्थान के जयपुर में किसान पंचायत की। यहां राकेश टिकैत ने पंचायत में शामिल हुए लोगों से कहा कि केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसानों को विभाजित नहीं होना है, उन्हें फिर से राष्ट्रीय राजधानी में जाना होगा और बैरिकेड को फिर से तोड़ना होगा।

इससे पहले रविवार को टिकैत ने कर्नाटक के किसानों से कहा कि वो अपने राज्य में दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे प्रदर्शनों की तरह प्रदर्शन करें और राजधानी बेंगलुरु को चारों तरफ से घेर लें।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हमें जाति और धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हुए। जब आपसे कहा जाएगा तब आपको दिल्ली जाना होगा और फिर से बैरिकेड तोड़ने होंगे। राकेश टिकैत ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने कहा है कि किसान अपनी फसलें कहीं भी बेच सकते हैं। हम राज्य की विधानसभाओं, कलेक्टर ऑफिस और संसद में फसलें बेचकर इसे साबित कर देंगे। संसद से बेहतर कोई मंडी नहीं हो सकती।

टिकैत ने शिवमोगा में किसानों की एक मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि यह लड़ाई लंबे समय तक चलेगी। हमें ऐसे प्रदर्शन हर शहर में शुरू करने होंगे, इन प्रदर्शनों को तबतक जारी रखना होगा, जबतक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती और एमएसपी पर कानून नहीं बनाया जाता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button