Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

BollywoodnewsmrlPage3
Trending

किरण राव का खुलासा ‘आमिर खान जैसे पति के साथ रहना मुश्किल’

Newsmrl.com bollywood lifestyle news update by pooja goswami

आमिर खान और किरण राव बॉलीवुड के उन कपल्स में से एक हैं, जो अपनी सुपर क्यूट बॉन्डिंग के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, इस कपल की मजबूत बॉन्डिंग के पीछे बहुत सी ऐसी बातें हैं, जिन पर खरा उतर पाना हर किसी के बस की बात नहीं है।

दरअसल, किरण राव ने करण जौहर के फेमस शो ‘कॉफी विद करण’ के चौथे सीजन में कहा था, ‘आमिर खान की जिंदगी में मेरे लिए फिट होना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती थी, क्योंकि वह अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता के साथ अलगाव के कठिन दौर से गुजर रहे थे। आमिर जैसे पति के साथ रहना मुश्किल हो सकता है

ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें पार्टीज करने का शौक नहीं है। वह ज्यादा लाउड म्यूजिक सुनना पसंद नहीं करते हैं। हालांकि, लोगों को लगता है कि वह बहुत गंभीर हैं, जोकि गलत है। वह एक खुशमिजाज व्यक्ति हैं, जो पूरी तरह अपने परिवार से जुड़े हुए हैं।’

हालांकि, एक समय ऐसा भी आया था, जब कपल के बीच भी मतभेद बढ़ने लगे थे। इस बात का जिक्र आमिर ने अपने एक इंटरव्यू करते हुए बताया था कि किरण ने गुस्से में आकर उन्हें ऐसा कुछ बोल दिया था, जिसके बाद वह पूरी तरह बदल गए। आमिर के मुताबिक, ‘किरण ने कहा कि आप वास्तव में हमारी परवाह नहीं करते हैं। लगता है कि हम आपके लिए हैं ही नहीं। हम आपकी दायरे में नहीं आते हैं। भले ही आप हमारे साथ हों, आपका मन कहीं और ही लगा रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button