Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला 5 जवान शहीद, 14 घायल

newsmrl.com Naxalite activities on CG update by Nujhat

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में मंगलवार को नक्सलियों ने DRG जवानों से भरी बस में ब्लास्ट कर दिया।

इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए, जबकि 14 घायल बताए जा रहे हैं। ब्लास्ट के दौरान बस में 24 जवान सवार थे। सूचना मिलते ही बैकअप फोर्स को मौके पर रवाना कर दिया गया। सभी जवान एक ऑपरेशन में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। छत्तीसगढ़ के DGP डीएम अवस्थी ने घटना की पुष्टि की है।

बस्तर के IG पी.सुंदरराज ने बताया कि नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान के बाद DRG फोर्स वापस लौट रही थी। उसी दौरान एक IED ब्लास्ट में बस के ड्राइवर समेत 5 जवान शहीद हो गए। इस घटना में दो जवान गंभीर रूप से घायल थे, जिसमें से एक की अस्पताल में मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक जवान का इलाज जारी है। घटना में 12 और जवानों को सामान्य चोट लगी है। घायल जवानों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि यह जवान मंदोड़ा जा रहा थे। यह आशंका जरूर जताई जा रही है कि शहीद जवानों की संख्या बढ़ सकती है। घटनास्थल पर अतिरिक्त रिइन्फोर्समेंट पार्टी भी भेजी गई।

CM भूपेश बघेल बोले- नक्सल विरोधी अभियान तेज करेंगे।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि राज्य में नक्सलियों का वर्चस्व कम होता जा रहा है। अब सरकार नक्सल विरोधी अभियान को और तेज करेगी। वहीं, राज्यपाल अनुसुईया उइके ने नक्सली हमले में शहीद जवानों के प्रति दुख व्यक्त किया। उन्होंने शहीदों के परिजनों को सांत्वना देते हुए घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके साथ ही नक्सल विरोधी अभियान के DG अशोक जुनेजा ने कहा कि DRG की टीम करीब 4.15 बजे एक ऑपरेशन से वापस लौट रही थी, इस दौरान ही नक्सलियों ने तीन IED ब्लास्ट किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button