आजाद भारत के निर्माणकर्ता युवाओ के प्रेणाश्रोत भगत सिंह,सुखदेव और राजगुरु के शहीद दिवस के अवसर पर सेवापरमोधर्मा: के सदस्यों द्वारा आशीर्वाद ब्लड बैंक नेहरू नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें भिलाई शहर के युवाओं से रक्तदान करने की अपील की गई थी।क्योंकि जिस तरह ये स्वावतंत्रता सेनानी अपने प्राण भारत माँ के चरणों मे निछावर कर दिए उसी तरह भिलाई के ये युवा रक्तदान कर हर उस व्यक्ति के काम आए जिसे रक्त की उपलब्धता न होने पर अपने जीवन से हाथ धोना पड़े।इस अवसर पर अविनाश प्रधान और उनकी टीम ने युवाओं को इस नेक काम करने के लिए प्रोत्साहित किया व आगे भी इसी तरह समाज हित मे कार्य करने की बात कही।
युवाओं का हौसला बढ़ाने के लिए भिलाई नगर निगम के वार्ड पार्षद जय प्रकाश यादव व प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के विशेष सदस्य विशाल शाही उपस्थित थे उन्होंने युवाओं को ऐसे ही सदैव समाज के लिए आगे आने की बात कही।इस अवसर पे डिंपी सिंह, आदित्य रॉय,आकाश सोनी,कृष्णदीप,भूषण,कुसल,राज नारायण,महादेव तांडी,अमृत सिंह,शुभम राय, शिवम प्रसाद,सागर साहू,शुभम दास, नितिन कुमार,परितोष दास, गिरीश वर्मा,मोहम्मद मेहताब,व अन्य 44 रक्तदाताओ ने रक्तदान किया।

