Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

नक्सल उन्मूलन में विफल कांग्रेस सरकार: अनुराग सिंह देव

Newsmrl.com naxalites in Chhattisgarh update by kiran rawat

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने प्रदेश सरकार को नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में विफल बताया है। उन्‍होंने नीति व नीयत विहीन होने का आरोप लगाया है।

प्रदेश सरकार सवा दो वर्षों में नक्सलियों के खिलाफ अपनी ठोस नीति स्पष्ट नहीं कर पाई है। इसी का नतीजा हैं कि नक्सलियों ने बीते दिन सुकमा और बीजापुर में कई घटनाओं को अंजाम दिया।नक्‍सलियों ने अपहरण कर जवान की हत्या कर दी। यह बहुत दुःखद हैं। सुकमा में आगजनी कर मजदूरों को पीटा और उत्पात मचाया। उन्होंने कहा कि बीते सवा दो वर्षों में लगातार नक्सल घटनाएं बढ़ी है। नक्सली बेखौफ होकर सरकार को धता बताते हुए ग्रामीणों को प्रताड़ित कर रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने कहा कि नक्सल उन्मूलन को लेकर सरकार जरा भी गंभीर नजर नहीं आती, जिसके चलते नक्सली गांव-गांव तक जाकर बेखौफ होकर पंचायत लगाकर ग्रामीणों को प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्हें अराजक गतिविधि करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। नक्सली पंचायत लगाकर निर्दोष आदिवासियों की हत्या तक कर रहे हैं।

लगातार खबरें निकल कर आ रही है कि नक्सलियों ने पंचायत लगाकर ग्रामीणों की हत्या की। सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने प्रदेश सरकार से नक्सलियों के खिलाफ नीति स्पष्ट करने की मांग करते हुए कहा कि सरकार नीति स्पष्ट करे क्योंकि सरकार में बैठे जिम्मेदार कभी कहते रहे हैं की बातचीत से रास्ता निकलेगा, कभी गोली का जवाब गोली से देने की बात करते हैं।

भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस के नेता जब विपक्ष में थे, नक्सल घटना को लेकर राजनीति किया करते थे। आज प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। झीरम घाटी की हृदयविदारक घटना पर राजनीति करने वाले कांग्रेस के नेता मौन हैं और झीरम के सबूत जेब में होने का दावा करने वाले तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सवा दो वर्षों में जेब से सबूत नहीं निकल पाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button