Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrlPage3
Trending

सुशांत से ब्रेकअप के बाद की लाइफ पर बोलीं अंकिता-

newsmrl.com page3 update by Rihan Ibrahim

वो आगे बढ़ना चाहता था बढ़ गया, लेकिन मेरी कहानी कोई नहीं जानता

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को करीब 9 महीने हो गए हैं। लेकिन उनकी और अंकिता लोखंडे की लव लाइफ आज भी चर्चा में है। हाल ही में अंकिता ने 2016 में सुशांत से अपने ब्रेकअप के बाद की लाइफ पर बात की। जिसमें उन्होंने बताया कि सुशांत अपने कॅरियर में आगे बढ़ना चाहते थे और वे बढ़ गए। लेकिन उन पर क्या बीती वह कोई नहीं जानता।

वह दौर मेरे लिए मुश्किल था
अंकिता बताती हैं- “मैं यहां किसी को दोषी नहीं ठहरा रही हूं। सुशांत ने अपनी पसंद को बहुत स्पष्ट कर दिया था कि वह अपने करियर में आगे बढ़ना चाहते थे और उन्होंने यही किया। वे आगे बढ़ गए। लेकिन ढाई साल से मैं इतने सारे काम कर रही थी कि मैं उस हाल में नहीं थी कि जहां मैं बस काम कर सकती थी। मैं ऐसी नहीं हूं जो आसानी से आगे बढ़ सकती थी और काम करना शुरू कर सकती थी। इसलिए मेरे लिए यह बहुत मुश्किल था लेकिन मेरा परिवार मेरे साथ खड़ा था।

मेरी कहानी कोई नहीं जानता-अंकिता
एक वेबसाइट काे दिए इंटरव्यू में अंकिता ने आगे कहा- “मुझे लगा कि इन हालातों में चुप रहना ही बेहतर है ताकि रिश्ते की पवित्रता प्रभावित न हो। मैं ऐसी इंसान नहीं हूं जो दुनिया के सामने पर्सनल लाइफ का तमाशा बना दे। हां, लोगों ने जरूर मुझे गलत समझा। लोग आज भी आते हैं और मुझसे कहते हैं कि तुमने सुशांत को छोड़ दिया, वे यह कैसे जानते हैं? मेरी कहानी कोई नहीं जानता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button