Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

गोधन न्याय योजना बना पशुपालकों के लिए वरदान आज करेंगे 7.55 करोड़ रूपए का भुगतान

Newsmrl.com godhan_yojna news update by kiran rawat

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जाने वाली राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना की अंतिम किश्त आज ही दी जाएगी.

कार्यक्रम के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी वर्चुअल रूप से शामिल होंगे, वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य मंत्री कार्यक्रम का हिस्सा रहेंगे. दोनों योजनाओं के तहत करीब 1111 करोड़ रुपए की राशि हितग्राहियों के खाते में डाली जाएगी.

CM निवास कार्यालय में आयोजित होगा कार्यक्रम
कार्यक्रम प्रदेश की राजधानी रायपुर में स्थित CM के निवास कार्यालय पर ही होगा. जिसमें राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त के रूप में 1104.27 करोड़ रुपए किसानों को दिए जाएंगे. वहीं गोधन न्याय योजना की 15वीं और 16वीं किश्त दी जानी हैं, जिसके तहत हितग्राही पशुपालकों को क्रमशः 3.75 करोड़ और 3.80 करोड़ रुपए दिए जाएंगे.

जुलाई 2020 में शुरू की गई गोधन न्याय योजना
प्रदेश सरकार द्वारा 20 जुलाई 2020 को गोधन न्याय योजना शुरू की गई. योजना के तहत राज्य सरकार प्रदेश भर के पशु मालिकों से 2 रुपए प्रति किलो के हिसाब से गोबर खरीद रही है. इससे जैविक खाद बनाकर वर्मी-कम्पोस्ट तैयार होता है. योजना के तहत अब तक चौदह किश्तों में 80.42 करोड़ रुपए का गोबर खरीदा गया है. वहीं, अब 15वीं और 16वीं किश्त के रूप में करीब 7.55 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button