पान मसाला के एड में अजय देवगन के साथ नजर आए शाहरुख खान।
पहली बार शाहरुख खान ने अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर की है और दोनों एक एड के लिए साथ आए हैं। अब अजय देवगन तो पान मसाला का एड करने के लिए जाने ही जाते हैं और ट्रोल भी खूब होते हैं। अब शाहरुख भी इस बार अजय के साथ पान मसाला का एड करते नजर आए हैं और खूब ट्रोल हो रहे हैं।
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान पिछले कुछ समय से सिल्वर स्क्रीन पर अपनी गैर मौजूदगी की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। फैन्स काफी वक्त से इस बात की डिमांड कर रहे थे कि वे कब सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करें। हालांकि फैन्स को इस बात से थोड़ी तसल्ली जरूर मिली की वे फिल्म पठान की शूटिंग कर रहे हैं और अपनी अगली फिल्म लेकर जल्द रही आएंगे।
मगर एक्टर ने हाल ही में एक नए एड में अपनी अपीयरेंस से सभी को चौंका दिया है। पहली बार शाहरुख खान ने अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर की है
