Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

BollywoodnewsmrlPage3
Trending

23 मार्च को कंगना के जन्मदिन पर होगा ये…

newsmrl.com Bollywood update by Rihan Ibrahim

कंगना रनौत के बर्थडे पर रिलीज होगा।

जयललिता की बायोपिक फ़िल्म थलाइवी का ट्रेलर, 23 अप्रैल को 3 भाषाओं में रिलीज होगी फ़िल्म।

थलाइवी के लिए कंगना रनौत ने सीखे कई गुर
एक कमाल की अभिनत्री और तमिलनाडु की राजनीति को अपने उदारता और प्यार से नए आयाम तक पहुँचाने वाली दिवंगत लीडर जयललिता की महान जीवन की असाधारण पहलुओं की झलकियां, कंगना के जन्मदिवस के दिन देखने मिलेगी और ये अब तक का सबसे बड़ा तोहफा कंगना के चाहने वालो के लिए और दिवंगत राजनेता लीडर जयललिता जी के चाहनेवालो के लिए होगा ।

एक प्रभावशाली शख्सियत के जीवन की गाथा को जीने के लिए कंगना हर अग्निपरीक्षा से गुजरी हैं, भरतनाट्यम के गुर सीखने से लेकर, तमिल भाषा और जयललिता जी के हाव-भाव को अपने आप मे हूबहू उतारने के लिए कंगना ने जी- तोड़ मेहनत की हैं ।

इसके साथ ही साथ कंगना और अरविंद स्वामी की केमिस्ट्री भी इस फ़िल्म का सबसे मुख्य आकर्षण हैं जो जयललिता और यम.जी रामचंद्रन के साथ की अनोखे पलो को ताजा कर देगी। दर्शको में इस जोड़े के पहले लुक को देखने की काफी उत्साह हैं और साथ ही इंतजार हैं कि कैसे इन दोनो बड़े दिग्गज किरदारों को बड़े पर्दे पर जीवंत किया जाएगा।

इस साल कंगना रनौत के लिए उनका जन्मदिन सबसे ज्यादा यादगार होने वाला है । क्योंकि 23 मार्च यानी कंगना के जन्मदिन पर उनकी बहुप्रतिक्षित फ़िल्म थलाइवी का ट्रेलर लॉन्च होगा । थलाइवी की रिलीज को लेकर कंगना और फ़िल्म की टीम कोई कसर नही छोड़ रही हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button