Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि कितनी पीढ़ियों तक नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण चलता रहेगा।

newsmrl.com kota-case update by kiran rawat

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मराठा कोटा मामले की सुनवाई के दौरान पूछा कि कितनी पीढ़ियों तक नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण चलता रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने 50 प्रतिशत की सीमा हटाए जाने की स्थिति में पैदा होने वाली असमानता को लेकर भी चिंता प्रकट की।

महाराष्ट्र पर मराठ आरक्षण लागू किये जाने के लिए राजनीतिक दबाव है। इसके लिए सरकार की तरफ से वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी पैरवी कर रहे हैं। रोहतगी ने जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ से कहा कि कोटा की सीमा तय करने पर मंडल मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बदली हुई परिस्थितियों में फिर से विचार करने की आवश्यकता है। रोहतगी ने मंडल मामले में फैसले के विभिन्न पहलुओं का हवाला दिया।

उन्होंने कहा कि कोर्ट को बदली हुई परिस्थितियों के मद्देनजर आरक्षण कोटा तय करने की जिम्मेदारी राज्यों पर छोड़ देनी चाहिए और मंडल मामले से संबंधित फैसला 1931 की जनगणना पर आधारित था।

रोहतगी ने कहा कि मंडल फैसले पर पुनर्विचार करने की कई वजह हैं, जो 1931 की जनगणना पर आधारित था, साथ ही, आबादी कई गुना बढ़ा कर 135 करोड़ पहुंच गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button