कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज से चुनाव प्रचार के सिलसिले में असम की दो दिन के दौरे पर हैं।
इस दौरान वे ऊपरी असम और उत्तरी असम में तीन चुनाव रैलियों को संबोधित करेंगे।
असम के डिब्रूगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, ‘हम गारंटी देते हैं कि CAA को लागू नहीं होने देंगे।असम में 5 लाख लोगों को रोजगार देंगे।200 यूनिट बिजली मुफ्त में देंगे। हम हर गृहणी को 2,000 रुपये देंगे। हमने अपना घोषणापत्र असम की जनता से बात करके बनाया है, बंद कमरों में नहीं बनाया है।
RRS पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस सांसद ने कहा कि नागपुर में पैदा हुई शक्ति पूरे देश को कंट्रोल करना चाहती है।
राहुल गांधी ने कहा कि, “आज हिंदुस्तान में पढ़ रहे बच्चों को रोजगार नहीं मिल रहा। नरेंद्र मोदी ने मेड इन इंडिया की बात की।मगर आप मोबाइल फोन, शर्ट के पीछे देखिए आपको मेड इन इंडिया, मेड इन असम नहीं दिखेगा। आपको सिर्फ मेड इन चाइना दिखेगा।यहीं हम बदलना चाहते हैं ये काम BJP नहीं कर सकती।
