Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

उत्तराखंड: सीएम के पांच सलाहकार हटाए गए,चार आईएएस अफसरों की भी मुख्यमंत्री कार्यालय से विदाई

newsmrl.com uttrakhand politics update by kiran_rawat

उत्तराखंड शासन ने मुख्यमंत्री कार्यालय से सचिव राधिका झा व अपर सचिव नीरज खैरवाल समेत चार अफसरों को विदा कर दिया है। आईएएस अधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय की प्रभारी सचिव और सोनिका की अपर सचिव के तौर पर मुख्यमंत्री कार्यालय में नई तैनाती हुई है।

प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन का असर अब नौकरशाही पर भी दिखने लगा है। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री कार्यालय से हुई है। सत्ता की कमान संभालने के साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव मुख्यमंत्री के पद पर आईएएस अधिकारी शैलेश बगौली की तैनाती हुई। उनके बाद अब दो और आईएएस अफसरों को वहां जिम्मेदारी दी गई है। त्रिवेंद्र सरकार में प्रभावशाली माने जाने वाले चार अफसरों को मुख्यमंत्री कार्यालय से विदा भी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री की सचिव राधिका झा, अपर सचिव मुख्यमंत्री नीरज खैरवाल, डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट और सचिवालय सेवा के अपर सचिव सुरेश चंद्र जोशी को भी मुख्यमंत्री कार्यालय से कार्यमुक्त कर दिया गया है। इन अफसरों के पास शेष प्रभार यथावत बने रहेंगे।

मुख्यमंत्री के पांच सलाहकार भी हटाए गए

मुख्यमंत्री कार्यालय में दो आईएएस अफसरों समेत चार सचिवों व अपर सचिवों की विदाई के साथ मुख्यमंत्री के पांच और सलाहकारों को भी हटा दिया गया है। त्रिवेंद्र सरकार में खासे प्रभावशाली माने जाने वाले इन सभी अफसरों व महानुभावों की विदाई को बड़े फेरबदल के तौर पर देखा जा रहा है।

संयुक्त सचिव गोपन (मंत्रिपरिषद) ओमकार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया। जारी आदेश के मुताबिक, सलाहकार मुख्यमंत्री (पालिसी प्लानिंग ग्रुप) डॉ.केएस पंवार, नरेंद्र सिंह और डॉ. नवीन बलूनी की नियुक्ति आदेश को निरस्त कर दिया गया है। उन्हें 24 अप्रैल 2017 को सलाहकार बनाया गया था। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पद पर हुई दिल्ली निवासी रमेश भट्ट की नियुक्ति आदेश को भी रद्द कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button