Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

इस मुख्यमंत्री की चलती सभा में बिजली कटवा दी गई

newsmrl.com aasam election update by Nujhat

भूपेश बघेल, बोले- मेरी सभा में बिजली कटवाकर कांग्रेस की आवाज नहीं रोक पाएंगे।

रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने असम पहुंचे हैं।गुरुवार को वह असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के विधानसभा क्षेत्र माजुली पहुंचे और सभा को संबोधित किया।उन्होंने सोशल मीडिया पर सीएम सर्वानंद को घेरते हुए कहा कि “अगर असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल जी को लगता है कि मैं उनकी विधानसभा में जाऊंगा और वह मेरी सभा में बिजली कटवाकर कांग्रेस की आवाज रोक लेंगे तो शायद अभी वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नहीं जानते। असम में कांग्रेस के पक्ष में उठ रही आवाजें आप नहीं रोक पाएंगे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री 13 मार्च से असम के चुनावी दौरे पर हैं और हर रोज दो चुनावी रैलियां कर रहे हैं। वह रात को प्रत्याशियों के समर्थन में घर-घर जनसंपर्क भी कर रहे हैं।14 मार्च को उन्होंने भाजपा के खिलाफ डिब्रूगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस कर राज्य की भाजपा सरकार के विरुद्ध आरोप पत्र जारी किया था। इसमें उन्होंने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे।

उन्होंने माजुली विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राजीव लोचन पेगु जी के समर्थन में आयोजित आमसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री यहीं से विधायक हैं। लेकिन क्षेत्र की जनता उनकी अकर्मण्यता से त्रस्त है।जनता ने संकल्प लिया है कि भाजपा की विदाई तय है।आज असम की ढेमाजी विधानसभा में आयोजित आमसभा को संबोधित कर कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र सोनवाल के पक्ष में मतदान करने हेतु जनता से अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button