Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

कोरोना के बढ़ते खतरे को लेकर उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश।

newsmrl.com covid19 update by akanksha

देश के कई हिस्सों में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उत्तरप्रदेश में भी सख्ती बरती जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और बस अड्डे पर रैपिड एन्टीजन टेस्ट की व्यवस्था को और प्रभावी किया जाए। कोरोना वैक्सीन एक बहुमूल्य संसाधन है। वैक्सीन की एक भी डोज व्यर्थ न हो। विभिन्न विधियों से किये जाने वाले कुल कोविड टेस्ट में कम से कम 45 प्रतिशत टेस्ट प्रतिदिन आरटीपीसीआर विधि से किए जाएं। कुल दैनिक टेस्ट में आरटीपीसीआर टेस्ट को बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने के लिये प्रभावी उपाय किये जाएं।

मुख्यमंत्री गुरुवार को अनलॉक की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि कई राज्यों में कोरोना संक्रमण की दर में बढ़ोत्तरी सभी के लिये एक चेतावनी है। उन्होंने कोरोना संक्रमण को नियंत्रित रखने के लिये प्रदेश में कोरोना से बचाव व उपचार की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिये हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्त जिलों में डेडिकेटेड कोविड चिकित्सालय को क्रियाशील रखा जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर पूरी सक्रियता से कार्य करें। उन्होंने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी दिनों में पर्वों और त्योहारों के दृष्टिगत बाजारों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग आएंगे।

इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क के अनिवार्य उपयोग पर पूरा ध्यान दिया जाए। उन्होंने कोविड-19 से बचाव के संबंध में लोगों को निरन्तर जागरूक किए जाने पर बल देते हुए कहा कि इस कार्य में पब्लिक एड्रेस सिस्टम का व्यापक स्तर पर उपयोग किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य भारत सरकार की गाइडलाइन्स और प्राथमिकता के अनुरूप संचालित किया जाए। उन्होंने सरकारी तथा निजी चिकित्सालयों में संचालित कोविड वैक्सीनेशन कार्य की नियमित मॉनिटरिंग किये जाने के निर्देश भी दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button