Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrlSports
Trending

Big-Breaking, रितिका फोगाट ने कि आत्महत्या…

newsmrl.com ritika _phogat_commits_suicide update by rajendra singh

भारतीय महिला कुश्ती में फोगाट सिस्टर्स का खूब नाम है। गीता फोगाट और बबीता फोगाट ने अपने खेल के दम पर भारत का गौरव बढ़ाया है। इन दोनों की ममेरी बहन रितिका भी कुश्ती में देश का गौरव बढ़ाना चाहती थीं और इसके लिए काफी मेहनत भी कर रही थीं।

रितिका का सफर कुश्ती में हालांकि काफी कम रहा और स्टेट लेवल सब जूनियर टूर्नामेंट में हार के बाद उसने खुदकुशी कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह टूर्नामेंट 12 से 14 मार्च के बीच भरतपुर में खेला गया।

फाइनल मैच 14 मार्च को खेला गया, जिसमें रितिका को एक प्वॉइंट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद रितिका सदमे में चली गई और फिर सुसाइड का रास्ता अपना डाला। ऐसा कहा जा रहा है कि द्रोणाचार्य अवॉर्ड जीतने वाले महावीर फोगाट भी उस टूर्नामेंट में मौजूद थे।

रितिका ने पंखे में अपना दुपट्टा डालकर फांसी लगा ली। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रितिका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है, जबकि पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button