Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

मध्यप्रदेश के हॉस्पिटल का शव गृह बना अय्याशी का अड्डा

newsmrl.com crime update by akanksha

मॉर्चुरी में शव रखे जाते हैं, लेकिन जिस्म के भूखे लोगों ने इस जगह को भी जिस्म की आग बुझाने का अड्‌डा बना लिया है।

मामला मध्यप्रदेश में इंदौर के महाराजा यशवंतराव हॉस्पिटल का है। दरअसल, यहां कुछ फोटो वायरल किए गए हैं जिनमें आधे-अधूरे कपड़ों में एक-दो लड़कियां और लड़के नजर आ रहे हैं। दावा है कि यह हॉस्पिटल की मॉर्चुरी का नजारा है।

इस मॉर्चुरी की देखरेख का ठेका एक निजी कंपनी को दिया गया है। फोटो वायरल करने वालों का कहना है कि इस कंपनी के कर्मचारी ही बीते चार दिनों से यहां रात में लड़कियां लेकर आते हैं। हॉस्पिटल के कर्मचारियों को इसकी जानकारी थी, लेकिन प्रबंधन अनजान है। यहां बीते दिनों मॉर्चुरी में एक बुजुर्ग का शव करीब 158 दिन पड़ा रहा था इसके बाद ही इसकी देखरेख का जिम्मा प्राइवेट कंपनी को सौंपा गया।

मंगलवार रात को जब कुछ लोग एक शव लेकर वहां पहुंचे तो कमरे में लड़कियों को देखकर दंग रह गए। उनके साथ कुछ लड़के भी थे। उनसे सवाल किया तो उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि इससे आपको क्या करना है? आप शव रखो और जाओ। इसके बाद शव लेकर आए लोगों ने वहां के फोटो खींच लिए। यह देख मॉर्चुरी के कर्मचारी लड़कियों को लेकर बाहर आ गए। बाद में यह फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गए।

मामला सामने आने के बाद फोटो में नजर आ रहे दोनों कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। MY अस्पताल के अधीक्षक पीएस ठाकुर ने बताया कि दोनों कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया है। वहीं, कंपनी को नोटिस जारी किया गया है।

कमरे के भीतर दो लड़के और दो लड़कियां थीं। जब लोगों ने इनके फोटो खींच लिए तो ये बाहर आ गए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button