Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

आज अरविंद केजरीवाल का भाजपा के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन

newsmrl.com aap protest against bjp update by Nujhat

NCT बिल के खिलाफ आप का हल्ला बोल, केजरीवाल ने चुनी हुई सरकार की शक्तियों को कम करने का लगाया आरोप

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (संशोधन) अधिनियम-2021 (NCT बिल) को लेकर आम आदमी पार्टी हमलावर हो गई है। यह विधेयक दिल्ली में उपराज्यपाल की शक्तियों को बढ़ाने से जुड़ा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज केंद्र सरकार के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि संसद में प्रस्तुत NCT बिल के विरोध में जंतर-मंतर पर 17 मार्च को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मंत्री, सांसद, विधायक, पार्षद और सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी लोकसभा में एक नया विधेयक लाकर उनकी चुनी हुई सरकार की शक्तियों को ‘बहुत कम’ करना चाहती है। दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक, 2021 के अनुसार, दिल्ली विधानसभा में पारित विधान के परिप्रेक्ष्य में ‘सरकार’ का आशय राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के ‘उपराज्यपाल’ से होगा।
केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। वहीं आप सांसद सदन में इस मुद्दे को उठाएंगे। इसी मुद्दे पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में भी आज सुबह 10.30 बजे जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा।

गैर बीजेपी दलों का आरोप है कि केंद्र सरकार असंवैधानिक तरीके से दिल्ली सरकार की शक्तियों को छीनने का प्रयास कर रही है। इन लोगों का कहना है कि केंद्र सरकार दिल्ली की चुनी हुई सरकार की शक्तियों को सीमित करने का प्रयास कर रही है और उसे अधिकारहीन करना चाहती है। बीजेपी की केंद्र सरकार एक चुनी हुई सरकार की शक्तियों को सीमित करने की साजिश रच रही है और यह सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने की कोशिश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button