Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

सिरपुर को वर्ल्ड हेरिटेज के रूप में विकसित करने…. राज्य शासन कटिबद्ध

newsmrl.com sirpur wold heritage updated by kiran rawat

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सिरपुर को वर्ल्ड हेरिटेज के रूप में विकसित करने और पहचान दिलाने के लिए राज्य शासन कटिबद्ध है, जो भी कदम उठाने पड़े वो उठाएं जायेंगे.

सिरपुर का पुरा वैभव बहुत ही विस्तृत है। जो लगभग 10 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और इस तरह अन्य जगह विस्तारित बौद्ध केन्द्र नहीं हैं. उन्होंने कहा कि सिरपुर, डोंगरगढ़ और मैनपाट को टूरिज्म सर्किट से जोड़ने की तैयारी की जा रही है.

पर्यटन सर्किट से जुड़ जाने से इस ओर सैलानियों का रूझान बढ़ेगा. जल्दी ही सिरपुर विश्व मानचित्र पर अंकित होगा. बघेल शनिवार को महासमुंद जिले के सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सिरपुर बौद्ध महोत्सव एवं शोध संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से सम्बोधित कर रहे थे.

मुख्यमंत्री बघेल ने इस मौके पर उन्होंने सिरपुर के विकास के लिए 211.52 लाख के कार्यों की घोषणा की. इनमें 25 लाख रूपए की लागत से गेट का निर्माण, 73 लाख रूपए की लागत से सिरपुर मार्ग पर 04 तालाबों का सौंदर्यीकरण, 50 लाख रूपए की लागत से सिरपुर मार्ग पर 06 उपवन निर्माण, सिरपुर के रायकेरा तालाब के लिए 25 लाख रूपए और कोडार-पर्यटन (टैटिंग एवं बोटिंग) के लिए राशि की घोषणा की.

उन्होंने इस मौके पर तथागत संदेश मासिक पत्रिका सिरपुर बौद्ध विशेषांक का विमोचन किया और आर्टिस्टों द्वारा बनाई गई पेंटिंग एक्जिविशन का अवलोकन किया तथा पेंटिंग की सराहना की. मुख्यमंत्री ने भदंत नागार्जुन सुरई ससई और आचार्य विचार साहेब का चींवर भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ हेरिटेज एंड कल्चरल फॉउंडेशन के आयोजकों द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शोध संगोष्ठी पर आधारित स्मारिका भेंट की गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button