बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस लीजा हेडन जल्द ही तीसरी बार मां बनने जा रही हैं।
एक बार फिर से मां बनने को लेकर लीजा काफी एक्साइटेड हैं। प्रेग्नेंट होने के बावजूद लीजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह लगातार बेबी बंप फ्लॉन्ट करती अपनी तस्वीरें फैंस के बीच सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करती नजर आ रही हैं। इसी बीच अब लीजा ने अपनी एक बेहद ही बोल्ड और ग्लैमरस फोटो शेयर की है। इस फोटो में वो अपना क्यूट बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।
34 साल की उम्र में तीसरी बार मां बनने जा रही लीजा हेडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपी बेहद बोल्ड फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वो ग्रे जंपसूट पहने नजर आ रही हैं। लेकिन उन्होंने इस जंपसूट के साथ अंदर टॉप नहीं पहना हुआ है। वहीं एक्ट्रेस की इस फोटो के पीछे का बैकग्राउंड भी काफी खास नजर आ रहा है।
लीजा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए बेहद खास कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा- ‘कभी-कभी मुझे समझ नहीं आता कि बेबी कितना बढ़ रहा है और कितना क्रसॉन्ट/पीज्जा’। उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। इसके साथ ही कई सेलेब्रिटीज ने भी इस तस्वीर पर कमेंट्स किए हैं।
