Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrlPage3Sports
Trending

महेंद्र सिंह धोनी ने क्यों मुंडवाए सर के बाल?

newsmrl.com celebrity news update by Akanksha tiwari

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नए लुक की खूब चर्चा हो रही है।


इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन से पहले धोनी ने सिर मुंडवाया है और वह बौद्ध भिक्षु जैसे कपड़े पहने हुए किसी जंगल में दिख रहे हैं।
धोनी का ये लुक आईपीएल के विज्ञापन के लिए है।उनका ये लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

ट्विटर पर मीम की बहार आ गई है। यूजर्स धोनी के नए लुक के जमकर मजे ले रहे हैं।बता दें कि स्टार स्पोर्ट्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से विज्ञापन से जुड़ा 9 सेकेंड का प्रोमो शेयर किया है।धोनी इस प्रोमो में कह रहे हैं, ‘क्या है इस अवतार के पीछे का मंत्रा, जल्द ही पता चलेगा.’

इसके बाद स्टार स्पोर्ट्स ने धोनी का एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को लालची बता रहे हैं. धोनी वीडियो में कुछ बच्चों को रोहित शर्मा की कहानी सुनाते हैं. वह कहते हैं, ‘आज का टॉपिक है लालच। ये कहानी है हिटमैन रोहित की।

वीडियो में धोनी से बच्चे पूछते है कि तो क्या हिटमैन फिर हैट्रिक लगाएगा? तो इस पर धोनी कहते हैं, ‘किसका मंत्र काम आएगा ये तो वक्त ही बताएगा’। बता दें कि धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2021 की तैयारी में जुटी है।10 अपैल को चेन्नई की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल में अपने अभियान का आगाज करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button