मनरेगा के अतर्गत रोजगार देने के मामले में छत्तीसगढ़ नंबर वन बन गया है।
वित्तीय वर्ष 2020-21 में राज्य में भारत सरकार द्वारा स्वीकृत 15 करोड़ रोजगार से एक कदम आगे बढ़कर 16 करोड़ छह लाख 84 हजार रोजगार सृजन किया जा चुका है। आंकड़े के मुताबिक अब तक इस साल के लिए निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 107 फीसदी से अधिक रोजगार दिए गए हैं।
मनरेगा योजना क्या है ?
यह केंद्र सरकार के द्वारा चलायी गयी प्रमुख योजना है, इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्राम का विकास और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को रोजगार प्रदान करना है, इस योजना के द्वारा ग्राम को शहर के अनुसार सुख-सुविधा प्रदान करना है, जिससे ग्रामीणों का पलायन रुक सके |
मनरेगा का पूरा नाम क्या है ?
मनरेगा का पूरा नाम महात्मा गाँधी राष्ट्रीय रोजगार गारण्टी योजना है, इससे पूर्व इस योजना को राष्ट्रीय रोजगार गारण्टी योजना (एनआरईजीए) नरेगा के नाम से जाना जाता था |
मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्य
इस योजना के अंतर्गत विभिन्न कार्य कराये जाते है, जिसमे से प्रमुख कार्य इस प्रकार से है |
जल संरक्षण
सूखे की रोकथाम के अंतर्गत वृक्षारोपण
बाढ़ नियंत्रण
भूमि विकास
विभिन्न तरह के आवास निर्माण
लघु सिंचाई
बागवानी
ग्रामीण सम्पर्क मार्ग निर्माण
कोई भी ऐसा कार्य जिसे केन्द्र सरकार राज्य सरकारों से सलाह लेकर अधिसूचित करती है |
