Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

BusinessInternationalnewsmrl
Trending

जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन को WHO द्वारा इमरजेंसी यूज की मंजूरी..

newsmrl.com covid_19 update by kiran

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 12 मार्च 2021 को अमेरिकी दवा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दे दी

डब्ल्यूएचओ की मंजूरी के बाद इस वैक्सीन को अब अंतरराष्ट्रीय कोवैक्स मुहिम के तहत गरीब देशों को सप्लाई किया जा सकता है, जिन तक अभी तक कोई वैक्सीन नहीं पहुंची है.

यह तीसरी वैक्सीन है, जिसे डब्ल्यूएचओ की तरफ से मंजूरी दी गई है. इससे पहले फाइजर/बायोटेक और एस्ट्राजेन की वैक्सीन को मंजूरी दी गई थी. डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर जनरल ने कहा है कि कोरोना के खिलाफ हर नया, प्रभावी और सुरक्षित उपकरण महामारी को नियंत्रित करने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है.


जॉनसन एंड जॉनसन के टीके की खास बात यह है कि इसमें दो खुराक के बजाए केवल एक खुराक की आवश्यकता होगी. अन्य टीकों की दो खुराक लगाए जाने की आवश्यकता होती है. डब्ल्यूएचओ ने जॉनसन एंड जॉनसन के सिंगल डोज को लेकर कहा कि इससे सभी देशों में वैक्सीनेशन और अधीक सुविधाजनक बनाने की उम्मीद है.

अमेरिकी सरकार ने इस टीके की 10 करोड़ डोज खरीदी हैं. कंपनी ने मार्च के अंत तक दो करोड़ डोज उपलब्ध कराने का दावा किया है. पिछले वर्ष दिसंबर में अमेरिका ने फाइजर और मॉर्डना के टीकों को मंजूरी दी थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button