निगेटिव रोल से दीवाना करने वाले एक्टर ने वीडियो शेयर करके कही
आशीष विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं।एक्टर ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी देते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
पर्दे पर अपने निगेटिव रोल से फैंस को दीवाना करने वाले आशीष ने खुद इस बात की जानकारी दी है।आशीष ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी अपने फैंस को दी है। अब एक्टर के फैंस उनके जल्द ही ठीक होने की कामना कर रहे हैं।आशीष विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं।
एक्टर ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी देते हुए एक वीडियो शेयर किया है।एक्टर ने कहा है कि नमस्कार बंधु, कल थोड़ी-सी हरारत महसूस हुई।कोरोना का टेस्ट करवाया जो कि पॉजिटिव आया।अब मैं दिल्ली के अस्पताल में एडमिट होने जा रहा हूं।वैसे तो सब ठीक है पर जो भी व्यक्ति पिछले दिनों मेरे संपर्क में आया हो चाहे वो वाराणसी में या दिल्ली में या फिर मुंबई में, वो अपना कोविड-19 का टेस्ट करवा लें. मैं ठीक हूं, असली दुनिया में स्वागत है।
कोरोना वायरस की वैक्सीन भारत में लगना शुरू हो चुका है। लेकिन इस सब के बीच एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आजकल बॉलीवुड से जुड़े कई सितारे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली और मनोज बाजपेय के बाद अब एक्टर आशीष विद्यार्थी भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।
इतना ही नहीं एक्टर ने आगे कहा है कि मुझे नहीं पता कि ये संक्रमण मुझे कहां से हुआ।मैं वाराणसी में शूटिंग कर रहा था, मुंबई में, दिल्ली में, मैं सतर्क रहता था पर फिर भी हुआ।इसलिए आप भी सावधान रहें।
