हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट पढ़ना शुरू कर दिया हे।
उन्होंने बजट को आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित किया। मुख्यमंत्री इस बार भी डिजिटल बजट पेश कर रहे हैं।
मनोहर लाल ने कहा कि कोरोना के बावजूद 30 हजार करोड़ रुपये ही कर्ज लिया। हमने सीमा से कम लिया है कर्ज जबकि 40661 करोड़ रुपये तक कर्ज ले सकते थे।
मुख्यमंत्री ने कहा
प्रदूषण मुक्त खेती की प्राथमिकता है। तीन साल में एक लाख एकड़ क्षेत्र को कवर किया जाएगा। प्रदूषण मुक्त खेती प्राथमिकता दी जाएगी। किसान मित्र नामक नई योजना शुरू होगी। 1000 किसान एटीएम स्थापित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान अभियान शुरू होगा। एक लाख निर्धनतम परिवारों की पहचान कर उनकी न्यूनतम आर्थिक सीमा 1.80 लाख तक पहुंचाने को कदम उठाए जाएंगे। 2021-22 के लिए राजकोषीय घाटा सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 3.83 फीसदी अनुमानित है।
