गृहमंत्री ने दिवंगत के परिवारवालों को बन्धाया ढांढस
प्रदेश के यशस्वी गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी अपने पुराने कार्यकर्ता वरिष्ठ कांग्रेसी स्व. श्री बृजेश राय जी के निवास पहुचकर
उनके परिवारजनों से मुलाकात की एवं श्री राय तथा उनकी स्वर्गवासी माताजी को पुष्पार्पित कर उन्हें याद किया…. उसके बाद दशको से चली आ रही आशीष नगर पश्चिम रिसाली की सड़क की समस्या का ज्ञापन वहाँ के वार्डवासियों से लिया तथा जल्दी ही उसे निराकरण करने का भरोसा भी दिलाया … कार्यक्रम में विशेष सहयोग साडा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री बृजमोहन सिंह जी का रहा !!! इस दौरान श्री राय के पिताजी श्री भोलानाथ राय,राकेश राय,शशिकांत राय, जानकी रमैया,रंजीत सिंह,अनूप डे,निखिल राय, एवम समस्त वार्डवासी उपस्थित रहे ….!!!

