Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

क्षत – विक्षत अवस्था में मिला कांस्टेबल का शव

newsmrl.com crime update by akanksha tiwari

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में पुलिस लाइन के पास झाड़ियों में सोमवार रात एक पुलिस कांस्टेबल का शव मिला है।


शव क्षत – विक्षत अवस्था में था। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कांस्टेबल की कई दिन पहले मौत हो चुकी होगी। यह कांस्टेबल 5 दिन पहले अपने गांव जाने के लिए निकले थे। इसके बाद से कुछ पता नहीं था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम चांदो निवासी पुलिस कांस्टेबल केशव प्रसाद खलखो पुलिस लाइन में पदस्थ थे और वहीं क्वार्टर में अकेले रहते थे। बताया जा रहा है कि वह 6 मार्च को गांव जाने के लिए क्वार्टर से निकले थे। इसके बाद सोमवार देर शाम उनका शव पुलिस लाइन के पास ही रेंजर ऑफिस के सामने झाड़ियों में पड़ा मिला। बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कांस्टेबल की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन से करीब 15-20 किमी दूर उनका गांव है। इसी साल कांस्टेबल केशव प्रसाद खलखो का रिटायरमेंट भी होना था। बताया जा रहा है कि मौत करीब 3 दिन पहले हुई होगी। हालांकि ज्यादा जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। फिलहाल पुलिस परिजनों से भी जानकारी जुटा रही है। शव को मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button