Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार

newsmrl.com covid19 update by akanksha tiwari

छत्तीसगढ़ में रविवार को कोरोना के 222 नए केस मिले हैं।

इनमें रायपुर के 66 पॉजिटिव केस शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में राजधानी में एक समेत 3 संक्रमितों की मौत हुई है। इस बीच, प्रदेश में कोरोना संदिग्धों की जांच का आंकड़ा 50 लाख के करीब पहुंच रहा है। अब तक 49 लाख 75 हजार से ज्यादा लोगों के टेस्ट हो चुके हैं। इनमें 3 लाख 14 हजार से अधिक पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

प्रति दस लाख टेस्ट में कोरोना संक्रमित के देश के औसत से प्रदेश में 2,524 पॉजिटिव अधिक मिल रहे हैं। देश में 10 लाख टेस्ट में जहां 8,411 कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं, वहीं छत्तीसगढ़ में ये आंकड़ा 10,935 तक पहुंच चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी 28 जिलों को हर दिन के टेस्ट के लिए नया टारगेट दिया है।

रायपुर जिले को हर दिन 4 हजार जांच करने के लिए कहा गया है, लेकिन यहां फिलहाल औसतन 3000 से 3200 के बीच ही कोरोना संदिग्धों की जांच की जा रही है। शहरी आबादी वाले दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा जैसे जिलों को भी हर दिन 4000 से अधिक जांच करने के लिए कहा गया है, जबकि उन जिलों में जहां पहले 2500 से 3000 के बीच जांच की जा रही है, उन्हें भी संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

पिछले एक हफ्ते में प्रदेश में 1.36 लाख से ज्यादा जांच हुई है। 28 जिलों में औसतन प्रत्येक में सात दिन में साढ़े 4 हजार के आसपास ही टेस्ट हुए हैं। प्रदेश में जांच का औसत भी लगातार कम हो रहा है। अभी ये 20 हजार से भी कम होकर 19,428 पर आ गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button