Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

बीजेपी सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का निधन

newsmrl.com covid19 update by akanksha

मध्य प्रदेश के खंडवा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का आज दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया।

11 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से उनका भोपाल के अस्पताल में इलाज चल रहा था। तबियत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें एक महीने पहले मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।

बीजेपी सांसद के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है।
उन्होंने कहा, ‘खंडवा से लोकसभा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन से दुखी हूं, उन्हें मध्य प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने के संगठनात्मक कौशल और प्रयासों के लिए याद किया जाएगा।उनके परिवार के प्रति संवेदना’

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व खंडवा से सांसद नंदकुमार सिंह चौहान जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ, उनका सम्पूर्ण जीवन जनसेवा को समर्पित रहा, उन्होंने मध्यप्रदेश में संगठन के विस्तार में अहम भूमिका निभाई, मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके कहा, ‘लोकप्रिय जननेता नंदू भैया, हम सबको छोड़कर चले गये, हमारे सब प्रयास विफल हुए, नंदू भैया के रूप में बीजेपी ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, समर्पित जननेता को खो दिया, मैं व्यथित हूं, नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है.’

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नंदू भैया ने अपना सर्वोत्कृष्ट योगदान दिया, नंदू भैया की पार्थिव देह आज उनके गृह ग्राम पहुंचेगी, कल हम सब उन्हें विदाई देंगे, मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। बताया जा रहा है कि सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का पार्थिव शरीर आज खंडवा लाया जाएगा, जहां से शाहपुर ले जाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button