टुलकिट मामले में रायपुर भाजपा कार्यकर्ताओं का जेल भरो आंदोलन
newsmrl.com Raipur BJP workers' Jail Bharo movement in Tulkit case update by Akanksha Tiwari

रायपुर – 24 अप्रैल टुलकिट मामले में रायपुर भाजपा कार्यकर्ताओं का जेल भरो आंदोलन
भारतीय जनता पार्टी तात्यापारा मंडल के द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आज तात्यापारा मंडल रायपुर के अंतर्गत आने वाले थाना आजाद चौक में अपनी गिरफ्तारी देते भाजपा कार्यकर्ता,
मशहूर टूलकिट कांड में कांग्रेस द्वारा भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ हुए एफआईआर के विरोध में भाजपा देशव्यापी जेल भरो आंदोलन कर रही, जिसके तहत आज रायपुर जिले के तात्यपारा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आजाद नगर थाना में प्रदर्शन करते हुए अपनी गिरफ्तारी की मांग रखी।
इस पर तात्यापारा मंडल के भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर महामंत्री नवीन सिंह और दिनेश शर्मा और पार्षद दीपक जायसवाल एवम अशोक पांडेय एवं कोरोना प्रोटोकाल के अंर्तगत आने वाली संख्या के तहत कार्यकर्ता उपस्थित थे।