1 घंटे तक विमान मंडराता रहा एयरपोर्ट के ऊपर यात्रियों की जान सकते में
newsmrl.com exclusive report by Nujhat

एक घंटे तक हवा में मंडराता रहा विमान!
नहीं हो पाई लैंडिंग,
शनिवार को अहमदाबाद से उड़कर राजस्थान के जैसलमेर आने वाली स्पाइसजेट की नियमित विमान सेवा के यात्रियों की सांसें उस समय अटक गईं जब स्पाइसजेट का विमान तकनीकी कारणों से जैसलमेर हवाई अड्डे के रन वे पर लैंडिंग नहीं कर पाया। पायलट के तीन बार कोशिश करने के बावजूद लैंडिंग नहीं हो पाई और करीब 1 घंटे तक विमान के हवा में रहने से यात्रियों में घबराहट फैल गई। बाद में विमान को वापस अहमदाबाद ले जाया गया तथा वहां पर सुरक्षित लैंडिंग की गई।
विमान करीब एक घंटे तक आकाश में चक्कर लगाता रहा उसके बाद करीब दो बजे पायलट विमान को वापस अहमदाबाद ले गया। वहां 2:40 पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। करीब दो घंटे बाद विमान ने पुनः जैसलमेर के लिए उड़ान भरी तथा वापस जैसलमेर करीब 5:15 पर पहुंचा। जैसलमेर में आकाश में करीब 1 घंटे तक हवा में रहने के बाद यात्रियों की सांसे अटक गईं। कुछ महिला यात्री घबराहट के मारे रोने भी लगीं। जिन्हें उनके सहयोगी यात्रियों व क्रू मेंबर्स ने संभाला
जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट के विमान एस.जी. 3012 ने अहमदाबाद से जैसलमेर के लिए करीब 12:05 पर उड़ान भरी थी। करीब 1 बजे यह विमान जैसलमेर के हवाई अड्डे के निकट आया। विमान चालक द्वारा विमान को सुरक्षित लैंडिंग के प्रयास किए गए लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाया। इसके बाद विमान को फिर से आकाश में ले गया और उसके बाद फिर दो बार अलग-अलग डायरेक्शन से विमान की लैंडिंग करवाने की कोशिश की गई लेकिन तकनीकी कारणों से विमान की लैंडिंग हो नहीं पाई।
