निक – प्रियंका ने फैन्स को दिया गुड न्यूज
newsmrl.com Bollywood update by rihan_ibrahim

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने फैन्स को एक गुड न्यूज दिया है।
कुछ समय पहले ही प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ निक जोनास भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में प्रियंका कहती हैं कि वे दोनों ऑस्कर के नॉमिनेशन्स का ऐलान करेंगे। इस खबर के सामने आने के बाद से ही निक और प्रियंका के फैन्स काफी एक्साइटिड हो गए हैं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जो वायरल हो चुका है। वीडियो में प्रियंका कहती हैं- ‘मुझे बताओ की हम ऑस्कर के नॉमिनेशन्स का ऐलान कर रहे हैं, बिना मुझे बताए कि हम ऑस्कर के नॉमिनेशन्स का ऐलान कर रहे हैं।’ प्रियंका के इतना कहने के बाद वीडियो में निक जोनस भी नजर आते हैं, जो कहते हैं कि तुमने सभी को बता ही दिया है।’ इसके बाद वीडियोज में प्रियंका क्यूट से एक्सप्रेशन्स देती नजर आती हैं।
अकेले ऐलान करना चाहती हैं ऑस्कर नॉमिनेशन्स
इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है- ‘ हैलो एकेडमी, क्या कोई चांस है कि मैं अकेले ही ऑस्कर नॉमिनेशन्स का ऐलान कर सकूं? मैं मजाक कर रही हूं और निक जोनास को बहुत प्यार करती हूं। हम दोनों बहुत एक्साइटेड हैं 15 मार्च को ऑस्कर नॉमिनेशन्स का ऐलान करते हुए।’ निक- प्रियंका के इस वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।