[11:34 am, 14/02/2021] Editor Akanksha Tiwari Raipur: शहर के 70 वार्डों में खुलेगा प्राचीन ब्राम्ही एवं वैदिक शिक्षण संस्थान- श्री अजय नाथ तिवारी,प्रदेश प्रमुख(परशुराम सेना)
परशुराम सेना के सेना प्रमुख श्री अजय नाथ तिवारी ने हमारे पोर्टल से हुई खास बातचीत में बताया कि ज्यादातर मनुष्यों के अंदर से मानवता खत्म हो रही है इसका मुख्य कारण सही संस्कार और सही शिक्षा का अभाव है। बच्चे केवल डिग्री मात्र के लिए शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जिसके कारण उनके अंदर प्रेम, मानवता का अभाव दिखने लगा है।हमारी परशुराम सेना इस दिशा में कार्य कर रही है जल्द ही रायपुर के सभी वार्डों में प्राचीन ब्राम्ही एवं वैदिक शिक्षा मिश्रित शिक्षा प्रणाली का आरंभ किया जाएगा जिसमें विद्यार्थियों को ज्ञानवान, ऊर्जावान,तेजवान और संस्कारवान बनने की शिक्षा दी जाएगी।

शहर के 70 वार्डों में खुलेगा प्राचीन ब्राम्ही एवं वैदिक शिक्षण संस्थान- श्री अजय नाथ तिवारी,प्रदेश प्रमुख(परशुराम सेना)

इस विशेष विद्यालय में प्राचीन ब्राह्मी,लिपि देवनागरी लिपि, तथा आधुनिक अंग्रेजी, कंप्यूटर, मलयालम तेलुगु आदि भाषाओं में शिक्षा दी जाएगी।
भविष्य में परशुराम सेना इस विद्यालय को प्रदेश से लेकर देशभर में खोलने हेतु प्रयास करेगी वर्तमान में यह विद्यालय हीरापुर (रायपुर) में संचालित है।
आगे बातचीत में अजय नाथ तिवारी जी ने बताया कि ब्राह्मण भले राजा ना बना हो लेकिन नेतृत्व हमेशा से ब्राह्मण करते आ रहा है। जहां अधर्म हो,जहां न्याय ना हो वहां अधर्म,अन्याय के खिलाफ, धर्म रक्षा और प्राकृतिक न्याय हेतु भगवान परशुराम सेना दृढ़ संकल्पित है।चाहे वह सामाजिक हो या राजनीतिक गतिविधियां जहां आवश्यकता होगी भगवान परशुराम सेना जरूर पदार्पण करेगी।
