BJPCMJaipurPMPoliticsRajasthan
Trending

राजस्थानी शैली में किसानों ने निकाली रैली

newsmrl.com kisan update by pooja goswami

कृषि कानूनों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस का पैदल मार्च चल रहा है।

परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास की अगुवाई में चल तो यह पैदल मार्च रहा है, लेकिन विधायक डॉ. महेश जोशी ऊंट पर सवार हैं। आदर्श नगर विधायक रफीक खान व किशनपोल विधायक अमीन कागजी हाथी पर सवार हैं। कुछ विधायक और कांग्रेस नेता ट्रैक्टरों पर सवार हैं। बहुत से घोड़े, कारें और बाइक भी इस मार्च का हिस्सा हैं। यानी पैदल कम, वाहनों पर ज्यादा।

इस मार्च में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी शामिल होना था, लेकिन ऐनवक्त पर दोनों शामिल नहीं हुए। बताया जा रहा है कि सीएम नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक के कारण नहीं आ पाए। वहीं, डोटासरा सीकर दौरे पर हैं। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर इसी तरह का मार्च प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पार्टी की ओर से आयोजित किया जा रहा है।

मार्च में कार्यकर्ता कांग्रेस के झंडे और हाथ में तख्तियां लिए हुए हैं, जिनमें कृषि कानून को वापस लेने के नारे लिखे हुए हैं। यह मार्च चांदपोल बाजार से छोटी चौपड़, त्रिपोलिया गेट, बड़ी चौपड़, रामगंज चौपड़, सूरजपोल अनाज मंडी होकर गलता गेट तक पहुंची।

Back to top button
%d bloggers like this:

Adblock Detected

You are activate Ad-blocker, please Turn Off Your Ad-blocker