MP

मध्यप्रदेश में साउथ ईस्ट अरेबियन सागर का असर: 12 के बाद तीन दिन तक बारिश के आसार

मध्यप्रदेश में बादल छाने से रात का तापमान में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इसके कारण 12 दिसंबर से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना बन रही है। इसका कारण साउथ ईस्ट अरेबियन सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनना है। हालांकि प्रदेश भर में बादल छाने के कारण रात का पारा बढ़ गया है, लेकिन दिन का तापमान इसी तरह बनेगा। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। खासतौर से इंदौर और उज्जैन संभागों में अगले 48 घंटे के बाद हल्की बारिश की संभावना सबसे ज्यादा है। भोपाल में दिन और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है।

सिर्फ पचमढ़ी में तापमान गिरा

प्रदेश में एक पचमढ़ी में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हिल स्टेशन होने के कारण यहां पर रात का पारा सबसे कम 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा सभी जगहों पर रात का परा 10 या उससे ज्यादा रहा। उमरिया में दूसरे नंबर पर 10 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा खरगौन में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Back to top button
%d bloggers like this:

Adblock Detected

You are activate Ad-blocker, please Turn Off Your Ad-blocker