बिलासपुर से किसानों का दल दिल्ली रवाना, 100 किसानों का दल चला दिल्ली की ओर…..
एक सौ किसानों का काफिला धरने प्रदर्शन में शामिल होनें दिल्ली रवाना हुआ है। क्षेत्रीय किसानों ने नैनीताल हाईवे पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में वही से दिल्ली के लिए रवाना हुए वहीं, तहसील के सैकड़ों किसान पहले से ही दिल्ली में धरना दे रहे हैं।किसान नेता ने बताया कि धरना प्रदर्शन में शामिल होने क्षेत्र से आज बड़ी संख्या में किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। बताया कि क्षेत्र से 12 गाड़ियां में तकरीबन सौ किसान सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं
संयुक्त मोर्चे के बैनर तले क्षेत्रीय किसान बुधवार को नैनीताल हाईवे स्थित नवीन मंडी के पास एकत्रित हुए। यहां किसानों ने कृषि कानून के विरोध में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में मौजूद वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। साथ ही किसान नेता अमरजीत सिंह ने कहा कि जब तक सरकार नए कृषि कानून में किसानों की मांगें शामिल नहीं करती। तब तक देश का किसान धरने पर डटा रहेगा। चाहें ठंड हो , या तूफान आए, लेकिन किसान अब पीछे हटने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ माह से देश का किसान दिल्ली की सड़कों पर बैठे हुए हैं और धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अब देश का किसान अपने हक के लिए लड़ रहा है अब देश किसान जागरूक हो चुका है और सरकार से अपनी मांगे मनवाकर ही वापस लौटेगा।

सरकार को किसान की मांगे पूरी करनी ही पड़ेगी, आंदोलन के दौरान में किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है उन्हे किसानों की जरा भी फिकर नहीं है, यह कहां का न्याय है। किसानों का कब तक ऐसे ही दमन किया जाता रहेगा। किसान नेता ने बताया कि धरना प्रदर्शन में शामिल होने क्षेत्र से आज बड़ी संख्या में किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। बताया कि क्षेत्र से 12 गाड़ियां में तकरीबन सौ किसान सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।