AK03 NORTH INDIAKolkataPolitics
Trending

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं ममता बनर्जी-भाजपा चीटिंगबाज पार्टी है।

[5:50 am, 21/12/2020] NEWS MRL RAJNANDGAON: प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं ममता बनर्जी-भाजपा चीटिंगबाज पार्टी है।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ही सियासी जंग तेज हो गई।ममता सरकार और केंद्र सरकार के बीच लड़ाई का अखाड़ा बन गया है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दो दिवसीय दौरे के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को उग्र तेवर में नजर आईं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार जनता को भ्रमित कर रही है। केंद्र सरकार राज्य में झूठ फैला रही है।


ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री झूठ का पुलिंदा लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह एक का होकर बात कर रहे हैं। गृहमंत्री को झूठ बोलना शोभा नहीं देता है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार चुनाव जीतने के लिए झूठा प्रचार-प्रसार कर रही है। रवींद्र नाथ टैगोर और जनगण मन का अपमान किया जा रहा है, यह टैगोर और जनगण मन का अपमान नहीं है, सीधे पश्चिम बंगाल की जनता का अपमान है। सही समय आने पर जनता ही इसका जवाब देगी। ममता बनर्जी ने  कहा कि गलत तथ्य बोलकर अमित शाह बंगाल के लोगों का अपमान न करें।

मुख्यमंत्री बनर्जी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (एनआरसी) को लेकर फिर पुराना राग अलापा। ममता बनर्जी ने कहा कि हम सीएए, एनआरसी के खिलाफ हैं। किसी को भी देश छोड़कर जाने की जरूरत नहीं है। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी पार्टी की उपलब्धियां गिनाईं। ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार की ‘द्वारे सरकार योजना’ को एक दिसंबर 2020 से शुरू किया गया था, वह कैंप 25 जनवरी, 2021 तक चलेगा। ममता ने बताया कि करीब 20 हजार कैंप बनाए गए हैं। यह भारत में एक नया मॉडल है। सरकार की 12 स्कीम इसके तहत चल रही हैं, जिसमें स्वस्थ साथी, कन्याश्री, रुपोश्री, 100 डिनेरकाज इत्यादि शामिल हैं।  

ममता ने कहा, मैं गृह मंत्री अमित शाह के आरोपों का जवाब कल दूंगी। केंद्र सरकार लोगों में भ्रम फैला रही है। बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह शनिवार और रविवार को दो दिवसीय बंगाल के दौरे पर थे। उन्होंने इन दो दिनों में रोड शो से लेकर बंगाल की धरती की महान हस्तियों को नमन कर टीएमसी सरकार पर हमला बोला।
[5:52 am, 21/12/2020] www.newsmrl.com: kya baat hai, aaj koi full onn enargy me hai

Back to top button
%d bloggers like this:

Adblock Detected

You are activate Ad-blocker, please Turn Off Your Ad-blocker